सौन पट्टी सांस्कृतिक एवं व्यापारिक मेले में कार्यक्रम पेश करतीं लोक गायिका माया उपाध्याय। संवा
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। रियांसी गांव के झौलखेत में आयोजित आठ दिवसीय सौन पट्टी सांस्कृतिक एवं व्यापारिक मेले का रंगारंग समापन हो गया। अंतिम दिन प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय ने अपनी मधुर आवाज से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।
मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर ने सांस्कृतिक एवं व्यापारिक मेले की सराहना करते हुए जिला पंचायत सदस्य हेमू सौन एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चंद रोड़ियाल के आग्रह पर बौनकोट से बलतड़ी श्मशान घाट तक मोटर मार्ग के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे सौन पट्टी के लोगों को आवागमन की सुविधाएं मिलेंगी।
विधायक ने बलतड़ी काली नदी के किनारे टिनशेड निर्माण का भी आश्वासन दिया। वहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, बीरेंद्र बोहरा, मेला कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट, वड्डा रामलीला कमेटी अध्यक्ष कुंडल गिरी, प्रधान रियांसी महेंद्र खड़ायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश खड़ायत समेत बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद