फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मोटर साइकिल खरीदने के नाम पर युवक से पांच हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ऑनलाइन बाइक खरीदने के नाम पर एक युवक से पांच हजार रुपये की ठगी कर दी। पसंद की गई बाइक के शहर से मात्र दस किमी दूर होने और 12 हजार रुपये खाते में जमा करने के बाद ही डिलीवरी देने के नाम पर युवक को फिर से ठगने का प्रयास किया गया। साथियों से बात सांझा करने के बाद युवक के 12 हजार रुपये बच गए।
विज्ञापन

शहर की दुकान में नौकरी करने वाले युवक ने कुछ दिन पूर्व पुराना सामान बेचने वाली कंपनी में ऑनलाइन दिखाई जा रही बाइक पसंद की। देहरादून के नंबर वाली बाइक को जैसे ही युवक ने खरीदने का ऑप्शन डाला। उसके बाद अलग-अलग नंबरों से उसके पास फोन आने शुरू हो गए। फोन करने वाले साइबर अपराधी ने युवक को एक एकाउंट नंबर देकर पांच हजार रुपये खाते में डालने को कहा। युवक ने बिना सोचे-समझे यह धनराशि ठग के एकाउंट में जमा कर दी।
यह रकम जमा करने के दूसरे दिन एक घंटे में डिलीवरी देने और बाइक को ट्रक से पिथौरागढ़ से 10 किमी दूरी तक पहुंचने की बात कही और 12 हजार रुपये एकाउंट में जमा करने को कहा गया। पहले तो युवक उसके झांसे में आ गया। यह बात जैसे ही इस युवक के परिचितों को हुई तो उन्होंने ठगे जाने का अंदेशा जताया। इसके बाद युवक ने 12 हजार की रकम एकाउंट में नहीं भेजी, लेकिन साइबर ठग युवक से बार-बार रकम खाते में डालने का दबाव बनाते रहे।
विज्ञापन

ऑनलाइन ईनामी योजना से सतर्क रहने की सलाह
पिथौरागढ़। आए दिन लोगों के साथ हो रही ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना से पुलिस भी चिंतित है। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए साइबर सेल गठित किया गया है। साइबर अपराधी ऑनलाइन ईनामी योजना का लालच देकर लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और इस तरह की कॉल आने पर झांसे पर न आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें