पिथौरागढ़ स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ी और अन्य।संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम के पांच खिलाड़ी नेपाल में होने वाली तृतीय माउंट एवरेस्ट ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। जिला क्रीड़धिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ल्ड ताइक्वांडो की ओर से पोखरा नेपाल में 23 से 28 सितंबर तक तृतीय माउंट एवरेस्ट ओपन इंटरनेशनल प्रतियोगिता होगी।
स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हर्षित पंत, ललित धामी, जितेंद्र धामी, विनय कुुमार और मनोज रावत प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। पांचों खिलाड़ी इंडिया ताइक्वांडो के बैनर तले नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं नेपाल रवाना होने से पहले खिलाड़ियों को डीडीहाट के एसडीएम अनुराग आर्य, जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, हरि सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, सहायक प्रशिक्षक सतीश कुमार आदि ने बधाई दी। संवाद