फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय पुलिस बल की पांच कंपनियों की जरूरत

Thu, 12 Jan 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
केंद्रीय पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए जिले में केंद्रीय पुलिस बल की पांच कंपनियों की जरूरत होगी। ईवीएम की सुरक्षा में केंद्रीय पुलिस बल को ही तैनात किया जाता है। जिला पुलिस ने चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था के लिए तैनात किए जाने वाले पुलिस बल की पूरी सूची तैयार कर ली है। बताया गया कि उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने के कारण वहां से पुलिस बल मिलना संभव नहीं होगा। ऐसे में हिमाचल से फोर्स मंगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय जोशी के निर्देश पर जिले में चुनाव के दौरान लगाई जाने वाली फोर्स का पूरा ब्योरा तैयार कर लिया गया है। चुनाव में चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पुलिस के चार राजपत्रित अधिकारियों की जरूरत होगी, लेकिन जिले में पुलिस के दो राजपत्रित अधिकारी कार्यरत हैं। इसी तरह दस पुलिस निरीक्षकों को तैनात किया जाएगा। इस समय जिले में निरीक्षक रैंक के चार ही पुलिसकर्मी हैं। 62 उपनिरीक्षकों, 134 हेड कांस्टेबल, 708 कांस्टेबल, 1372 होमगार्ड, 400 पीआरडी जवान, तीन कंपनी पीएसी की भी जरूरत पड़ेगी।

जिला पुलिस ने 39 उपनिरीक्षकों, 89 हेड कांस्टेबल, 195 कांस्टेबल, तीन कंपनी पीएसी की मांग पुलिस मुख्यालय को भेज दी है। पीआरडी के जवान स्थानीय स्तर से ही लगाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव से पहले बाहरी राज्यों से फोर्स यहां पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


वीआईपी सभाओं के समय अतिरिक्त इंतजाम होगा 
यदि जिले में किसी वीआईपी की चुनावी सभा होगी तो उस समय पुलिस को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ेंगे। राजनीतिक दलों के लोगों को जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने पहले ही बता दी है कि वीआईपी के आने की सूचना प्रशासन को दी जाए, ताकि उसी हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें