फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जंगल में सांभर का मांस पकाकर पार्टी कर रहे पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ वन विभाग की टीम ने सांभर के मांस के साथ पकड़े लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। वन विभाग की टीम ने सांभर के 12 किलो मांस और एक बंदूक के साथ पांच आरोपियों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। वह लोग जंगल में मांस पकाकर पार्टी कर रहे थे।
विज्ञापन

वन विभाग को मंगलवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि सौन गांव के वन पंचायत में कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं। इस पर वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने टीम का गठन किया। टीम ने जंगल में छापा मारकर सौनगांव निवासी संदीप सिंह (32), उमेश सिंह (42), रतन सिंह (40), प्रकाश सिंह (46) और भाटीगांव निवासी अशोक भट्ट (46) को सांभर के 12 किलो मांस और बंदूक के साथ पकड़ लिया।
पांचों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम 1972 की धारा-2 (9), 39, 49, 50, 51 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पांचों आरोपियों ने सौन गांव वन पंचायत के जंगल से सांभर का शिकार किया और जंगल में ही मांस पकाकर पार्टी कर रहे थे। उनके पास से बर्तन भी बरामद हुए हैं। वन विभाग की टीम ने बर्तनों को सीज कर दिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वन्य जीवों की हत्या करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन विभाग की टीम जंगलों में लगातार गश्त कर रही है। डीएफओ विजय मोहन दोगड़े ने वन्यजीवों का शिकार करने और वन संपदा का नुकसान करने वालों की सूचना वन विभाग को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें