फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीएम के गांव में तलाशी जाएं मत्स्य पालन की संभावनाएं

विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी के पैतृक गांव हड़खोला में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करती डीएम रीना ज - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम ने मुख्यमंत्री के गांव हड़खोला में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी को ग्राम हड़खोला में मत्स्य पालन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने मोबाइल टावर लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीएम रीना जोशी ने हड़खोला में 122 लाख रुपये की लागत से बन रहे जन मिलन केंद्र, अतिथि गृह और 199 लाख रुपये की लागत से हरिचंद बाबा मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का बुधवार को निरीक्षण किया। डीएम ने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां, मंदिर की दक्षिण दिशा पर बन रहे शेड का विस्तार करने, मंदिर प्रांगण के अंदर स्थित पुरानी धर्मशाला का उच्चीकरण करने या तोड़कर पुनर्निर्माण करने को कहा।
कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई विनीत कुरील ने निर्माण कार्य चलने और समय पर पूरा करने की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीण बलबीर सिंह ने क्षेत्र में आवासीय विद्यालय बनाने, फ्रूट प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण देने, मथुरा देवी ने अपने आवास के लिए पैदल मार्ग निर्माण और पेयजल समस्या दूर करने के अलावा ग्रामीणों ने क्षेत्र की बदहाल संचार सुविधा की जानकारी दी। डीएम ने सीएमओ को गांव में शिविर लगाकर लोगों का इलाज करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ वरुण चौधरी, डीडीओ रमा गोस्वामी, मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक डीसी सती मौजूद थे।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के कार्य में तेजी लाने के निर्देश
पिथौरागढ़। डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को एनएच से हड़खोला के लिए बन रही चार किमी लंबी सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। लोनिवि के अधिकारी ने बताया कि चार किमी सड़क का कटिंग कार्य पूरा कर लिया है। दूसरे चरण का कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण कार्य छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने सड़क निर्माण की जद में आई ग्रामीणों की भूमि के मुआवजे का भी शीघ्र भुगतान करने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें