फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मत्स्य पालकों को मिलेगी वित्तीय सहायता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी जुड़ेंगे

Wed, 18 Nov 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मत्स्य पालकों को अब वित्तीय सहायता मिलेगी और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा। योजनाओं के अनुसार पात्र मत्स्य पालकों को केसीसी का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

नाबार्ड की पहल से उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ व मत्स्य विभाग के बीच इस संबंध में एक समझौता हुआ है। इस एमओयू का उद्देश्य जनपद में मत्स्य पालकों को वित्तीय सहायता उपलव्ध कराने के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के माध्यम से वित्तीय समावेशन से जोड़ना है। इसमें योजनाओं के अनुसार पात्र मत्स्य पालकों को केसीसी का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। ट्राउट, पंगेसियस और कार्प मत्स्य पालन ईकाइयों के वित्त पोषण को लेकर विगत दिवस हुए इस समझौते के अवसर पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं भी मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह समझौता जिले में मत्स्य पालकों के विकास, स्थानीय रोजगार सृजन और ग्रामीणों की आजीविका को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
इस दौरान जिला मत्स्य अधिकारी डॉ. रमेश सिंह चलाल, क्षेत्रीय प्रबंधक यूजीबी संदीप कुकरेती, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राकेश सिंह कन्याल, नंदा बल्लभ, अनुभव सिन्हा, दिनेश मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें