पिथौरागढ़। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए जाने के लिए जिले की चारों विधान सभाओं धारचूला को 324, डीडीहाट 426, पिथौरागढ 445 और 45 गंगोलीहाट को 457 ईवीएम, वीवीपैट, सीयू और बीयू का प्रथम रेंडमाइजेशन बृहस्पतिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों की मौजूदगी में किया गया।
विधानसभा वार जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी की मौजूदगी में रेंडमाइजेशन हुआ। उन्होंने बताया कि विधानसभा वार आवंटन किए गए ईबीएम,बीवीपैट को रिजर्व में भी रखा गया है ताकि कहीं भी जरूरत पड़ने पर संबंधित एआरओ को उपलब्ध कराया जा सके। यहां अपर जिलाधिकारी शिव कुमार बरनवाल, सीडीओ नंदन कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
पिथौरागढ़ में कंट्रोल रूम स्थापित किया
पिथौरागढ़। लोक सभा चुनाव को शांति पूर्वक, पारदर्शिता और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जनपद पिथौरागढ़ में निर्वाचन कंट्रोल रूम की स्थापना जिला कार्यालय के कक्ष नंबर 21 में की गई है। जिसका दूरभाष नंबर 05964-297-971, 297-972, 297-973, 297-974 है। अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ .शिव कुमार बरनाल ने बताया कि निर्वाचन के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम से सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन की शिकायत इन नंबरों पर दर्ज कर सकते हैं। कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेगा। संवाद