फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकलाकोट पहुंचा कैलाश यात्रा का पहला दल

Thu, 21 Jun 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
विज्ञापन
यात्रा पूरी कर पिथौरागढ़ पहुंचा छोटा कैलाश यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल बुधवार को तकलाकोट पहुंच गया है। लिपुपास पर आईटीबीपी की चिकित्सकीय, संचार टीम और कमांडो दस्ते ने यात्रियों को चीनी सुरक्षा एजेंसियों के सुपुर्द कर गुंजी को वापसी की। दूसरे दल के यात्री नाभीगांव में हैं। बृृहस्पतिवार को दूसरे दल के यात्री वापस गुंजी लौटेंगे। सभी यात्री मानसरोवर वन में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा।       
विज्ञापन

आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पहले दल के 58 यात्रियों ने तड़के तीन बजे नाभीढांग से लिपुपास को प्रस्थान किया। यात्री सुबह 7.50 बजे लिपुपास और वहां से 11 बजे तकलाकोट पहुंचे। यात्रियों को लिपुपास में चीनी सैनिकों के सुपुर्द कर आईटीबीपी की टीम गुंजी को वापस लौट आई। यात्री शुक्रवार की सुबह दार्चिन को रवाना होंगे। कैलाश यात्रा का दूसरा दल नाभीगांव पहुंच गया है। यात्री बृहस्पतिवार को गुंजी वापस लौट मानसरोवर वन में पौधरोपण करेंगे। इसके बाद यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसमें स्वस्थ पाए जाने पर उन्हें आगे यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

यात्रा पूरी कर लौटे छोटा कैलाश यात्रियों का स्वागत किया
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित छोटा कैलाश मानसरोवर यात्री दल का 38 सदस्यीय पहला बैच यात्रा पूरी कर पिथौरागढ़ पहुंचा। पर्यटक आवास गृह में कर्मचारियों ने दल में शामिल यात्रियों का स्वागत किया।     
विज्ञापन

यात्रियों ने कुछ समय विश्राम करने के बाद मंजुला कैलाशी के नेतृत्व में एक पौधा धरती के नाम के तहत पौधरोपण किया। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। यात्री दल का स्वागत करने वालों में महेश कांडपाल, प्रताप नाथ, कोर्डिनेटर संजय मेहरा, पदम सिंह, हर सिंह, खड़क सिंह, वेद प्रकाश आदि कर्मचारी शामिल थे। कुछ समय विश्राम करने के बाद यात्रियों का दल जागेश्वर के लिए रवाना हो गया।       

..

पोनी-पोटर्स के किराए भाड़े में बढ़ोत्तरी करने की मांग
धारचूला(पिथौरागढ़)। उत्तराखंड पोनी एवं पोटर्स संगठन ने कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजकर पोनी, पोटर्स के किराए भाड़े में बढ़ोत्तरी करने की मांग की है।
संगठन के प्रदेश संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा है कि यात्रा मार्ग बदलने से यात्रा रूट 24 किमी कम हो गया है। हेलीकाप्टर से यात्रा संचालित होने से गुंजी से लीपूपास की दूरी मात्र 28-30 किमी रह गई है। कुली एवं सवारी घोड़े का काम करने वाले अधिकांश लोग चौदांस घाटी में रहते हैं। चौदांस के पोनी-पोर्टरों को गुंजी में ही रुकना पड़ रहा है। गुंजी से लीपूपास की दूरी 28 किमी होने से 109 प्रति किमी के अनुसार सवारी घोड़े के लिए 3252 रुपये और 85 रुपये के हिसाब से कुली के 2380 रुपये बन रहे हैं। संगठन ने गुंजी में विश्राम दिवस का सवारी घोड़े का एक हजार रुपये ऑन कुली का छह सौ रुपये के रेट लागू करने की मांग की है। पोनी पोटर संगठन का कहना है कि इस वर्ष दरों में मात्र दस प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यात्रा रूट बदलने के कारण रेट कम होने और विश्राम दिवस की राशि कम होने से नुकसान उठाना पड़ रहा है।            
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें