नाचनी (पिथौरागढ़)। देश के पहले महावीर चक्र विजेता सिपाही दीवान सिंह दानू को 76वें शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर याद किया गया। जम्मू कश्मीर के बडगाम स्थित हवाई अड्डे की रक्षा करते हुए 3 नवंबर 1947 को शहीद हो गए थे।
शहीद दीवान सिंह दानू राजकीय इंटर कॉलेज बिर्थी में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक संस्था सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालया ने इस क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बी उनके जीवन दर्शन पर आधारित निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता कराई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले जीआईसी बिर्थी, तेजम, डोर, सैणरांथी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बमनगांव, गिरगांव के बच्चों को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 देकर सम्मानित किया।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा और जीवन का लक्ष्य तैयार करने के लिए इस प्रतियोगिता का महत्व है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जय प्रकाश पापड़ा, शिक्षक गोविंद सिंह राणा, खड़क सिंह धामी, प्रधानाचार्य धीरज कुमार आर्य, राघवन राणा, रवि कुमार, राम सिंह कोरंगा, दमयंती रावत, हरीश बृथ्वाल, चंपा धामी, किरन भट्ट, प्रकाश कुमार,पंकज द्विवेदी, द्रौपदी चुफाल, बीरेंद्र कुमार, प्रवीन नेगी,पंकज कुमार, देव सिंह रीठाल मौजूद रहे।
फोटो विवरण-02पीटीएच12पी- महावीर चक्र विजेता सिपाही दीवान सिंह दानू की शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रा लोगों को संबोधित करते हुए। संवाद