पिथौरागढ़। मूनाकोट के फायरिंग रेंज में स्माॅल आर्म्स फायरिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। 27 फरवरी से चार मार्च तक चली प्रतियोगिता में आठ कुमाऊं की टीम विजय रही। आठ कुमाऊं ने कुमाऊं स्काउट्स को हराया।
आठ कुमाऊं की टीम दो साल से प्रतियोगिता जीत रही है। प्रतियोगिता में आठ जम्मू कश्मीर लाइट इंफैंट्री, कुमाऊं स्काउट्स, 18 ग्रेनेडर्स 2 /11 जीआर सहित 11 माइनर यूनिटों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ब्रिगेड कमांडर सौरव सिंदे रहे। विजेता टीम को ट्रॉफी और पदक दिए गए। इस दौरान आठ कुमाऊं के सूबेदार लाल सिंह, कैप्टन अभिनव शर्मा, नायब सूबेदार दिनेश सिंह सोन, नायब सूबेदार प्रताप सिंह, हवलदार राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।