फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जांच के बाद ही मिलेंगे आतिशबाजी के लाइसेंस

Sat, 31 Oct 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने दिवाली पर आतिशबाजी की अस्थायी दुकानों से बिक्री के लाइसेंस के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इस साल दिवाली का मुख्य पर्व आठ नवंबर को मनाया जाएगा। चंपावत नगर और अन्य तहसीलों के कस्बों के जो दुकानदार लाइसेंस लेना चाहते हैं वे नियमानुसार आवेदन कर सकते हैं। विस्फोटक नियमावली-2008 के नियम-84 के तहत लाइसेंस पर्व की अवधि के लिए जांच के बाद ही जारी होंगे। संबंधित अधिकारियों को तत्काल बैठक कर मानक के अनुसार बिक्री स्थल चुनने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें