फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आर्म रेसलिंग स्पर्धा में फायरमैन महेंद्र को कांस्य

Sun, 27 Sep 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिला पुलिस का नाम रोशन किया है। हरियाणा के मधुबन में आयोजित प्रतियोगिता की 85 किलोग्राम भार वर्ग की आर्म रेसलिंग स्पर्धा में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया निवासी महेंद्र सिंह रावत इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में मधुबन, हरियाणा में आयोजित 72वीं ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था। इसके बाद वर्ष 2024 में लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक और अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित ऑल इंडिया फायर सर्विस गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। महेंद्र सिंह की उपलब्धि पर एसपी रेखा यादव, सीओ टनकपुर निहारिका सेमवाल और सीओ चंपावत देवेंद्र सिंह कप्रवाण समेत पुलिस अधिकारियों ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें