फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सिलौनी के कांडा पुनेठा और टकाड़ी के जंगल में लगी आग

Wed, 01 May 2024 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
लोहाघाट क्षेत्र के जंगल में लगी आग को बुझाते वनकर्मी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में आग की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। ग्राम पंचायत सिलौनी के वन पंचायत कांडा पुनेठा में आग से बहुमूल्य वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। सोमवार रात टकाड़ी गांव का ऊपरी हिस्सा जंगल भी आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

सरपंच सुभाष चंद्र जोशी ने बताया कि मूनाकोट ब्लॉक के सिलौनी में भीषण वनाग्नि से जंगल जल चुका है। आग से बांज, चीड़ के पौधों को नुकसान पहुंचा है। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। कहा कि वनाग्नि से लोगों के समक्ष पेयजल हो गया है। जंगल में ग्राम पंचायत के पांच पेयजल स्रोत सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि आग की सूचना वन विभाग को भी दी गई। सोमवार की शाम पिथौरागढ़ के टकाड़ी गांव के ठीक ऊपर के जंगल में आग लग गई। रात भर जंगल सुलगता रहा। वन विभाग ने वनों में आग लगाते पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें