फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट, पाटी और देवीधुरा के जंगलों में फिर से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट, पाटी और देवीधुरा के जंगलों में भीषण आग लगने से वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा है। लोगों ने वन विभाग पर सूचना देने के बावजूद भी आग न बुझाने का आरोप लगाया है। बुधवार की रात को देवीधुरा रेंज के खुजेटी बीट के जंगल में कुछ अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे करीब के जंगलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

पर्यावरण प्रेमी चंदन सिंह नयाल ने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से जंगलों को संरक्षित करने में लगे हुए हैं। चंदन का आरोप है कि जंगल में आग लगने की सूचना वन अधिकारियों को दी गई, लेकिन वन अधिकारियों ने आग बुझाने में कोई दिलचस्पी नहीं ली। वन कर्मियों के न पहुंचने पर उन्होंने ग्रामीणों को साथ लेकर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। चंदन ने बताया कि जंगलों को धू- धू जलता देख और वन कर्मियों के न आने पर उन्होंने वन मंत्री हरक सिंह रावत और प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी और डीफएओ को फोन से इसकी सूचना दी। जिसके बाद देवीधुरा के वन कर्मी हरकत में और आग बुझाने में जुटे। चंदन ने बताया कि आग लगने से वन क्षेत्र से गुजरने वाली प्लास्टिक की कई पाइप लाइनें जल गई और कई लोगों के घास के लुटे जल गए। आग बुझाने में शेर सिंह, गोपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, खिमेश नयाल, हयात सिंह कार्की, संजय सिंह कार्की, हेमू नयाल, देबू नयाल, पुष्कर सिंह, उमेद सिंह, कविता नयाल, मीनू नयाल, गुंजन नयाल, सौरभ नयाल, भोपाल सिंह नयाल आदि ने सहयोग किया। इधर पाटी के रामलीला मैदान के पास से जौलमेल, प्याली और गूम, छिनकाछिना के जंगलों में आग लगी है। इसके अलावा बाराकोट में घाट के पास जंगलों में आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है।
फोटो 29 एलएचजी 03,04 पी।
फिर आग से धधकने लगे थल के जंगल
थल/पिथौरागढ़। थल के जंगल एक बार फिर धधकने लगे हैं। ग्राम पंचायत दड़मोली,कालीनाग के जंगलों में मंगलवार रात से ही आग लगी हुई है। जंगलों की आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही धुएं के कारण धुंध छाने से आंख और दमा के रोगियों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि दो दिन से जंगल आग से सुलग रहे हैं। इसके बाद भी वन विभाग आग पर काबू पाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। चार दिन पूर्व बारिश होने से मौसम साफ हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर वातावरण में धुंध छाने लगी है। बृहस्पतिवार को धुंध के कारण दृश्यता में काफी कमी रही। जंगलों में आग लगने की घटनाएं होने से भी धुंध की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

फोटो विवरण-29पीटीएच16 पी- थल के जंगलों में लगी आग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें