खलियाटॉप में समापन से पूर्व स्कीइंग का प्रशिक्षण लेते प्रतिभागी
- फोटो : अमर उजाला
3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खलियाटॉप में स्कीइंग प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। 15 दिन तक चले इस प्रशिक्षण में विभिन्न राज्यों के 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को स्कीइंग की बेसिक जानकारी दी गई। पंडित नैनसिंह पर्वतारोहण संस्थान की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण के समापन पर संस्थान की विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू ने कहा कि जल्द ही संस्थान की ओर से बेसिक एडवेंचर प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा की तीन महिलाओं समेत 18 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण को संपन्न कराने के लिए जिला खेल विभाग ने सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि हर प्रतिभागी से 15 दिन का 12 हजार रुपये शुल्क लिया गया। इसमें आवास और भोजन की व्यवस्था की गई। समापन मौके पर ध्रुव जोशी, नरेंद्र कुमार, चंद्र मोहन, भाग सिंह, महेश सिंह, बीरु बुग्याल, नीतू बुग्याल, राम सिंह आदि मौजूद थे। इस बार देर से हिमपात होने के कारण स्कीइंग का प्रशिक्षण देरी से शुरू हो पाया।