फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर ससुराल में खुशी

Thu, 24 Sep 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। फिल्म अभिनेता संजय मिश्रा को भक्षक फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिलने पर उनके ससुराल डीडीहाट में खुशी का माहौल है। गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बीते मंगलवार को उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। संजय मिश्रा का ससुराल डीडीहाट में है। उनका विवाह वर्ष 2009 में डीडीहाट निवासी महेश चंद्र पंत की बड़ी बेटी किरण पंत के साथ हुआ। नेशनल अवॉर्ड की घोषणा के बाद से ही उनके ससुराल में खुशी का माहौल है। पुरस्कार मिलने पर डीडीहाट में मिष्ठान वितरण कर ससुरालियों और अन्य लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें