अस्कोट/ नाचनी। (पिथौरागढ़)। ओगला के जंगलों में भीषण आग लगने से वन संपदा को नुकसान हुआ है। इसके अलावा जिले भर में डीडीहाट, कनालीछीना सहित कई अन्य हिस्सों में जंगल आग से धधक रहे हैं। शनिवार को ओगला के जंगलों में भीषण आग लगी रही। आग से जंगली फल काफल, हिसालू को काफी नुकसान पहुंचा है। वन क्षेत्राधिकारी अस्कोट, डीडीहाट बालम सिंह अल्मियां का कहना है कि आग की सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेज दिया है। आग पर जल्द काबू पा लिया जाएगा।
नाचनी। नाचनी क्षेत्र के कोट्यूड़ा के जंगलों में आग धधक गई। बांसबगड़ का पाटी वन क्षेत्र भी आग की चपेट में है। शनिवार को जंगलों से आग की ऊंची लपटें उठती नजर आई। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से शीघ्र आग बुझाने के लिए टीम भेजने की मांग की है। संवाद