फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दिवाली से पहले चंपावत के बाजारों में लौटी रौनक, कारोबार में तेजी की उम्मीद

Sun, 01 Nov 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दिवाली से पहले जिला मुख्यालय के बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। ऑटोमोबाइल और फर्नीचर कारोबारियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट और उपहारों की योजनाएं शुरू की हैं। कार और दोपहिया वाहनों की प्री-बुकिंग भी हो रही है। कारोबारियों को धनतेरस और दिवाली पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

छतार स्थित जय दुर्गे ऑटो सेल्स के स्वामी नवीन उप्रेती ने बताया कि धनतेरस के लिए दोपहिया वाहनों की खरीदारी में तेजी आ रही है। उन्हें पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
वहीं, हुंडई शोरूम के मैनेजर शिवराज सिंह ने बताया कि अब तक धनतेरस और दिवाली के लिए 15 कारों की बुकिंग हो चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक 18 से 20 वाहनों की बुकिंग हुई थी। ऐसे में इस बार प्री-बुकिंग में मामूली गिरावट है।
विज्ञापन

फर्नीचर कारोबारी दिनेश जोशी ने बताया कि अलमारी और सोफा की प्री-बुकिंग हो रही है, लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में कारोबार में अभी अपेक्षित तेजी नहीं आई है। कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ खरीदारी में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें