फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी की भेंट चढ़ रही ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि

Sat, 28 Jul 2018 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
पिथौरागढ थल मुनस्यारी मार्ग में रातीगाड़ के पास आये मलबे को हटाती पोकलैंड मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रामगंगा के उफान पर आने से ग्रामीण सहमे हैं। रामगंगा और रतिगाड़ से लगातार हो रहे कटाव से पिछले पांच वर्षों में ग्रामीणों की 60 नाली उपजाऊ भूमि बर्बाद हो गई। नदी डायवर्जन का कार्य यदि समय पर पूरा नहीं हुआ तो रसियाबगड़ के कई मकानों को गंभीर खतरा हो सकता है।

विज्ञापन


रामगंगा, रतिगाड़ के कटाव और भूस्खलन से रसियाबगड़ के 14 परिवारों की उपजाऊ जमीन बह गई है। इसके साथ ही लीची, आम, चारा विकास के प्लाट, चारापत्ती भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गए। अब नदी घरों की ओर तेजी से कटाव कर रही है। ग्रामीण पांच वर्षों से प्रशासन से रामगंगा का रुख पलटने की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई कदम नहीं उठाए गए। थल-मुनस्यारी सड़क पर हो रहे भूस्खलन का कारण भी रामगंगा ही है।

यदि इस वर्ष नदी डायवर्जन का कार्य पूरा नहीं हुआ तो गांव के कुंवर सिंह, नरेंद्र सिंह, तुलसी देवी, हरक सिंह, लाल सिंह, महेंद्र सिंह, खड़क सिंह, अशोक पांगती, रणजीत पांगती, नरेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह के मकान खतरे में आ जाएंगे। किसान गंगा सिंह, गोपुली देवी, विमला देवी, हरीश सिंह ने प्रशासन से उनकी जमीनों को बचाने की गुहार लगाई है। राजस्व निरीक्षक डीडी भट्ट, उप निरीक्षक मनोज कुमार नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें