फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तार बांधकर की घेराबंदी, लगाया खतरे का नोटिस, खुले आसमान के नीचे पढ़ेंगे बच्चे

Sat, 02 Aug 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। सरकारी शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल है। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनल्ता में जर्जर हो चुके विद्यालय की छत कभी भी गिर सकती है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अभिभावकों को तार बांधकर भवन की घेराबंदी करते हुए यहां विद्यार्थियों की आवाजाही प्रतिबंधित करनी पड़ी है।
विज्ञापन

बाकायदा यहां खतरे का नोटिस भी चस्पा किया गया है। अब खुले आसमान के नीचे 80 विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा और बारिश होने पर बच्चों की छुट्टी करनी मजबूरी बन जाएगी। बृहस्पतिवार को स्कूल में एसएमसी अध्यक्ष सरिता देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। यह बैठक स्कूल के विकास की रूपरेखा गढ़ने के लिए नहीं बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए हुई।
इसमें पारित प्रस्तावों ने सिस्टम को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। इसमें विद्यालय भवन में विद्यार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। भवन के चारों तरफ अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने तार बांधकर घेराबंदी करते हुए बरामदे में खतरे का नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें