फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आमरण अनशनकारी महिला प्रधान को रात में उठाया

Sun, 22 Nov 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बरम से कनार गांव तक सड़क निर्माण की एक सूत्री मांग पर जिला मुख्यालय में आमरण अनशन पर बैठे ग्रामीणों को सर्द रात में पुलिस-प्रशासन की जोर जबरदस्ती का शिकार होना पड़ा। रात में लाइट काटकर आमरण अनशन पर बैठी ग्राम प्रधान सहित अन्य महिलाओं को घसीट कर अनशन स्थल से उठाया गया। आरोप है कि इस जोर-जबरदस्ती में आंदोलनकारी कुछ महिलाओं के कपड़े फट गए और चूड़ियां टूट गईं। कांच चुभने से कुछ महिलाएं चोटिल भी हो गईं। इस दमनात्मक कार्रवाई से आक्रोशित कनार के ग्रामीणों ने रविवार को अनशन स्थल से घंटाघर तक जुलूस निकाला और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बरम-कनार 16.2 किलोमीटर सड़क का निर्माण किए जाने की मांग लेकर 120 किलोमीटर दूर से आकर बीते 12 नवंबर से कनार के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट के बाहर रामलीला मैदान में आमरण अनशन शुरू किया। अब तक चार अनशनकारियों को जबरन उठाने के बाद दो रोज से कनार की ग्राम प्रधान सरिता देवी भूख हड़ताल पर बैठी थीं।
शनिवार रात करीब आठ बजे अनशन स्थल की पहले लाइट काटी गई। इसके तुरंत बाद बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस टीम अनशन स्थल पर पहुंच गई। पुलिस टीम आमरण अनशनकारी सरिता देवी के साथ ही 78वर्षीय बिशना देवी और अन्य महिलाओं को अनशन स्थल से जबरन उठाने में जुट गई।
विज्ञापन

महिलाओं ने विरोध जताया तो पुलिस ने उन्हें घसीटकर और हाथ-पांव पकड़कर अनशन स्थल से हटाना शुरू कर दिया। जोर-जबरदस्ती में कुछ महिलाओं के कपड़े फट गए। चूड़ियां टूटकर कलाई में चुभ गईं। घसीटने से कुछ महिलाओं को चोट आ गई। कड़ाके की ठंड के बावजूद इस दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने मौके पर ही जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। आखिरकार भारी पुलिस फोर्स सरिता देवी को अनशन स्थल से उठाकर अस्पताल ले जाने में कामयाब रही। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष फैल गया। इसके विरोध में रविवार दोपहर आंदोलनकारियों ने अनशन स्थल से घंटाघर तक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। रविवार को जिला पंचायत सदस्य महेंद्र परिहार ने आमरण अनशन का फिर से मोर्चा संभाल लिया।

प्रदेश सरकार पर लगाया आंदोलन को कुचलने की कोशिश का आरोप
रविवार को प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में ग्रामीणों ने पुलिस पर जबरन महिलाओं के कपड़े फाड़ने और चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। कहा कि इस तरह की दमनात्मक कार्रवाई से ग्रामीण डरेंगे नहीं और वर्षों से उठाई जा रही क्षेत्र की बुनियादी समस्या के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन आमरण अनशन को कुचलना चाहता है लेकिन अब यह आंदोलन केवल कनार की नहीं रह गया है बल्कि पूरा गोरीछाल क्षेत्र इसमें शामिल हो गया है। यहां जगत सिंह, भारत सिंह, प्रकाश सिंह, पार्वती देवी, लक्ष्मी, दूरी देवी, जयंती देवी, पूरन सिंह, कुशल सिंह, सुंदर सिंह चंद्र सिंह, गगन सिंह पप्पू बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें