योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर में महिला पुजारी। संवाद
पिथौरागढ़। मातृशक्ति को पुजारी का दायित्व सौंपा गया है। चंडाक के सिकड़ानी गांव में डॉ. पीतांबर अवस्थी ने इसी वर्ष योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर और ध्यान केंद्र बनाया है।
वाल्मीकि जयंती पर वहां भजन, कीर्तन किया गया। इस दौरान हुई मंदिर कमेटी की बैठक में कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अवस्थी ने सर्वसम्मति से मंजुला अवस्थी को मंदिर का पुजारी और सुमन बिष्ट को सहायक पुजारी बनाया।
युवा साहित्यकार और शिक्षक नीरज चंद्र जोशी ने बताया कि किसी मंदिर के पुजारी के रूप में पहली बार महिलाओं को नियुक्त करके मंदिर कमेटी ने सराहनीय कार्य किया है। इसके बाद मंदिर कमेटी की ओर से संजय बिष्ट और सुमन बिष्ट को सम्मानित किया गया। संवाद