रोटी बैक मे खाना तैयार करते कोरोना वारियर्स।
- फोटो : AMAR UJALA
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के बाद बिहार, नेपाल, यूपी के 150 से अधिक फंसे मजदूरों के लिये यूथ सोसाइटी का रोटी बैंक मददगार साबित हो रहा है। रोटी बैंक इन सभी मजदूरों को घर घर जाकर दो समय का खाना उपलब्ध करा रहा है। यूथ सोसायटी रोटी बैंक के अध्यक्ष संजय पंत ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से ही रोटी बैंक ने खाने के पैकेट दिहाड़ी व नेपाली मजदूरों तक पहुंचाने शुरु कर दिये थे। रोटी बैंक के कार्य को देखते हुये बालीवुड मुंबई के म्यूजिक डायरेक्टर अमित मिश्रा ने मुंबई से आर्थिक मदद कर सहयोग प्रदान किया। नगर के कई सरकारी विभाग, कर्मचारी, व्यापारी, आईटीबीपी सहित दर्जनों समाजसेवी रोटी बैंक को राशन व आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे है।