पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में मंगलवार 18 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद 72 घंटे के भीतर फीस जमा कर रसीद की छाया प्रति प्रवेश समिति के पास अनिवार्य रूप से जमा करानी होगी। फीस रसीद की छाया प्रति जमा करने के बाद ही परिचय पत्र दिया जाएगा।
पिथौरागढ़ कैंपस में प्रवेश प्रक्रिया के लिए कैंपस प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कैंपस के निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडेय ने बताया कि विद्यार्थियों की प्रथम वरीयता सूची htpps://www.ssju.ac.in पर जारी कर दी गई है। योग्यता सूची में अंकित समस्त छात्र-छात्राएं 18 से 22 जुलाई तक प्रवेश काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के लिए सुबह 10 से दो बजे तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश समिति के अनुमोदन के 24 से 72 घंटे के बीच प्रवेशार्थी को ऑनलाइन पोर्टल पर फीस जमा करने के बाद फीस रसीद देनी होगी।
-
मूल और छाया प्रति लाना जरूरी
पिथौरागढ़। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को पंजीकरण फार्म के साथ मूल और प्रमाणित छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा। हाईस्कूल, इंटर की अंकतालिका और प्रमाण पत्र, माइग्रेशन, स्थानांतरण और चरित्र प्रमाणपत्र, दो पास पाेर्ट साइज फोटो, ईडब्लूएस प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, अधिमान अंक के लिए एनसीसी, एनएसएस, खेल, सेना आश्रित आदि का प्रमाणपत्र लाना होगा। इसके अलावा 2023 से पूर्व इंटर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को नोटरी से जारी गैप ईयर शपथ पत्र और प्रमाणित चरित्र प्रमाण पत्र लाना होगा। संवाद
-
हेल्प डेस्क पर करें संपर्क
पिथौरागढ़। डॉ. हेम चंद्र पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश शुल्क संबंधी समस्या के समाधान और जानकारी के लिए हेल्प डेस्क पर संपर्क किया जा सकता है। हेल्प डेस्क की मूल आईडी pithoragarhssjuhelpdeskgmail.com और मोबाइल नंबर 8630365722 पर प्रत्येक सोमवार से शनिवार तक सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।