फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की चारों सीटों पर फतह हासिल करेगी भाजपा

Thu, 21 Jul 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
भाजपा के सम्मेलन में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के विधानसभा क्षेत्र सम्मेलन में कहा गया कि इस बार पार्टी इस तरह की रणनीति से चुनाव लड़ेगी कि उसे चारों सीटों में फतह हासिल हो जाए। डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ विधानसभा सीट के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार ने कई लोक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जाए।
विज्ञापन


प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार और प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल बना है। थोड़ा और मेहनत करने पर जिले की चारों सीटें भाजपा की झोली में आ जाएंगे। सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, वरिष्ठ नेता सुरेश जोशी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, राजेंद्र रावत समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष और महामंत्री मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें