फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर उक्रांद का उपवास 

Wed, 16 Mar 2016 11:03 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 संचार व्यवस्था प्रदान करने, रेलवे लाइन निर्माण करने समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी के नेतृत्व में दल का उपवास बुधवार को भी जारी रहा। दल ने समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


यूकेडी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने कहा कि पीपली दोबांस क्षेत्र में संचार व्यवस्था प्रदान करने, पंचेश्वर बांध को निरस्त करने, टनकपुर-बागेश्वर, टनकपुर-जौलजीबी रेलवे लाइन निर्माण करने, सूखे का मुआवजा देने, निर्माणाधीन सड़कों की जांच करने, राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण करने, आपदा प्रभावितों को मुआवजा देने और प्रस्तावित जिलों की शीघ्र घोषणा करने की मांग मुखर की गई है। डीडीहाट के जिलाध्यक्ष जोध सिंह बोरा, निर्मल चौधरी, सुशील पांडे, पूरन बिष्ट, पुष्कर धामी ने विचार रखे। उपवास रखने वालों में कार्यकारी अध्यक्ष दीवान मेहता महामंत्री मदन पोखरिया, रमेश पांडे, दलीप धामी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कोहली, जीवन कापड़ी, गोविंद भट्ट, धन सिंह, नरेंद्र गोबाड़ी, चंचल सिंह, गणेश पंत, प्रेम सिंह बोरा, कलावती थरकोटी, राधिका, गंगा, हंसा, जानकी, बसंती, महेश जोशी, अशोक मेहता, शशि शेखर कापड़ी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें