फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की वादाखिलाफी से भड़के किसान

Fri, 01 Jun 2018 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय के आगे पुतला फूंकते किसान संगठन के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फसली ऋण माफ करने को लेकर सरकार की वादाखिलाफी पर अन्नदाता भड़क उठे हैं। उन्हाेंने कलक्ट्रेट के सामने सरकार का पुतला फूंका। साथ ही सरकार से वादे पर जल्द अमल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


शुक्रवार को किसान संगठन के बैनर तले जिलेभर के किसान मुख्यालय के टकाना स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए। इस दौरान हुई सभा में किसानों ने कहा कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने अपने घोषणापत्र में किसानों का फसली ऋण माफ करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आए 15 माह गुजरने के बाद भी सरकार ने किसानों की सुध लेने की जहमत नहीं उठाई।

उल्टा कर्ज अदा न करने वाले किसानों को जेल में ठूूंसा जा रहा है। किसानों ने डीएम कार्यालय के जरिये सीएम को ज्ञापन भी भेजा। इस दौरान संगठन अध्यक्ष सुभाष चंद्र जोशी, मंत्री जगदीश प्रसाद, दीवान सिंह मेहता, प्रेम कुमार, बीडी कोहली, उमेश उप्रेती, भवानी राम, आरपी कोहली, दिलीप प्रसाद, जगदीश विश्वकर्मा, केशो राम आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें