फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: किसानों ने मांगा ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा

Mon, 05 May 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुआवजा सहित वि​भिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे जाख, रावलगांव के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तीन दिन पूर्व भारी ओलावृष्टि से जाख, पुरान और रावलगांव के किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। फलदार पेड़ों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सोमवार को प्रभावित किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुआवजा देने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता शिव सिंह सुगड़ा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने कहा कि जाख, पुरान और रावलगांव में हुई भारी ओलावृष्टि से फसलें और फल पूरी तरह से चौपट हो गए हैं। अधिकांश काश्तकारों ने बैंक से ऋण लेकर खेती बागवानी का कार्य शुरू किया है। कृषि और बागवानी ही अधिकांश परिवारों का रोजगार का साधन भी है। मौसम की मार से सभी किसान निराश हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षति का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों कुंडल सिंह, योगेश भट्ट, भुवन आदि शामिल रहे।
जाख-रावलगांव -रामेश्वर मार्ग का सुधारीकरण किया जाय
जाख, रावलगांव और मसाड़ी मेलडुंगरी के ग्रामीणों ने रामेश्वर मार्ग का सुधारीकरण किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि यह सड़क मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल थी। इसके बावजूद रामेश्वर तक सड़क नहीं जुड़ सकी है। जाख से थली तक हल्के वाहनों का संचालन होता है। उससे आगे मलबा और बोल्डर आने के कारण क्षतिग्रस्त हालत में है। ग्रामीणों ने इस सड़क का शीघ्र सुधारीकरण कर यातायात सुचारु करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

चंपावत में हल्की बारिश से बढ़ी ठंड

चंपावत/टनकपुर। चंपावत में सोमवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। इससे ठंड महसूस हुई। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे हल्की बारिश हुई। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से ठंड बढ़ गई है। चंपावत का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, टनकपुर में सोमवार की सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। सोमवार को दिन भर धूप-छांव का खेल चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें