फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैविक खेती से आत्मनिर्भर बन सकते हैं किसान : मनीषा

Wed, 11 Jun 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कनालीछीना के भंडारी गांव में कृषक गोष्ठी में मौजूद किसान और अ​धिकारी। स्रोत: कृ​षि विभाग
विज्ञापन
कनालीछीना/नाचनी। कृषि विभाग ने कृषि संकल्प अभियान के तहत कनालीछीना के दिगरामुवानी, भंडारी गांव रजवार और नाचनी के खेतभराड़ में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य विभाग ने अधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कनालीछीना की ब्लॉक प्रभारी मनीषा कापड़ी ने कहा कि जैविक खेती को अपनाकर किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। किसानों के लिए कई सरकारी योजनाएं संचालित हैं, इनका लाभ उन्हें लेना चाहिए। विभाग किसानों की हरसंभव मदद करेगा। वहीं खेतभराड़ में सहकारी समिति सचिव त्रिलोक सिंह पवार, कृषि विभाग के कृपाल सिंह यादव, उद्यान विभाग के आशीष भट्ट ने कहा कि जैविक खेती से किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी। जैविक उत्पादों की खासी मांग है। ऐसे में किसानों को इसके प्रति जागरूक होकर काम करना होगा। वहां पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट एमसी पांडे आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें