फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने शुरू की खरीफ की फसल की बुआई

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सतगढ़ में किसानों ने खरीफ की बुआई शुरू कर दी है। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश के बाद किसानों ने खरीफ की फसल की बुआई शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण रबी की फसल तो बर्बाद हो गई लेकिन खरीफ की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। पिथौरागढ़ जिले में 42 हजार हेक्टेयर में खरीफ की फसल की बुआई की जाएगी। इसमें सर्वाधिक धान की बुआई 20 हजार हेक्टेयर में की जाएगी। मड़ुवा 7.5 हेक्टेयर, मक्का 4 हजार हेक्टेयर, सोयाबीन (भट्ट), गहत 500 हेक्टेयर, तिल 50 हेक्टेयर और 1300 हेक्टेयर में झंगोरा की फसल बोई जाती है। घाटी वाले स्थानों में बारिश को देखते हुए फसलों की बुआई शुरू कर दी है। सतगढ़ के किसान शेखर कापड़ी का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में मौजूदा समय में अच्छी नमी है। अभी फसल बुआई का अच्छा समय है। सेल सल्ला के किसान नीरज सिंह का कहना है कि उन्होंने भी खेतों में बुआई शुरू कर दी है। -:: बारिश ने चौपट की रवि की फसल ::- पिथौरागढ़। जहां लगातार हो रही बारिश से खेतों में बढ़िया नमी है। वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर किसानों ने रवि की फसल की कटाई शुरू नहीं की है। जिस कारण जौ और गेहूं की बालियां काली पड़ गई हैं। कई स्थानों पर काटने के बाद किसानों की फसल खेतों में ही पूरी तरह सड़ गई है। किसानों ने सरकार से रबी की फसल का मुआवजा देने की मांग की है। -:: अप्रैल में अब तक 64.72 एमएम बारिश ::- पिथौरागढ़। अप्रैल में अब तक 64.72 एमएम बारशि हो चुकी है। वर्ष  2019 में अप्रैल माह में एमएम बारिश और 2018 में 88.15 एमएम और 2019में 94.65एमएम बारिश हो चुकी है। -:: बुआई का उपयुक्त समय ::- लगातार हो रही बारिश से खेतों में अच्छी नमी है। अभी बुआई का उपयुक्त समय है। घाटी वाले स्थानों में किसानों ने बुआई शुरू कर दी है। -अमरेंद्र चौधरी, जिला कृषि अधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें