फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने किया डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

Tue, 27 Dec 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क कटिंग के दौरान खेतों को हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि तत्काल मुआवजा नहीं दिया गया तो लोग विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने बताया कि देवलथल से बमडोली तक बनी सड़क के मलबे से कई नाली जमीन बर्बाद हो गई। विभाग के अधिकारियों से जब मुआवजे की बात की गई तो हमेशा बजट न होने का बहाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जब मुआवजा देने के लिए धनराशि नहीं थी तो लोगों की नाप जमीन को क्यों नष्ट किया गया। कहा गया कि भंडारीगांव से बोकटा तक बनी सड़क से नष्ट हुई जमीन का मुआवजा देने के लिए सरकार ने 1.80 करोड़ रुपए मंजूर किए थे, लेकिन यह राशि भी किसानों को नहीं बांटी गई है।

उन्होंने कहा कि नियमानुसार सड़क की कटिंग होने से पहले ही किसानों को मुआवजा बांटा जाना चाहिए, लेकिन सड़कों का निर्माण तो पूरा हो गया है और किसानों को एक पैसा नहीं मिला है। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य सचिन सोराड़ी, सुनील उपरारी, गोपाल सिंह, प्रमोद वर्मा, रमेश सिंह, संजय सिंह, हर्षवर्धन ज्याला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें