फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

विज्ञापन
डीडीहाट में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अपनी मांगों को लेकर आंदोलित किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार काले कानून को लाकर किसानों पर अत्याचार कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने भाजपा को उद्योगपतियों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार काले कानून को वापस नहीं ले रही है। कांग्रेस किसानों के आंदोलन का पूरा समर्थन करेगी। पुतला दहन करने वालों में विक्रम देउपा, जिला पंचायत सदस्य बंशीधर भट्ट, बसंत जोशी, चंचल चौहान, उदय सिंह मेहता, ललित भंडारी, गिरधर बोरा, बलवंत कठायत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें