फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गिरता तापमान बिगाड़ रहा बुजुर्गों की सेहत, गठिया के मरीज बढ़े

Wed, 11 Nov 2026 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में गिरता तापमान बुजुर्गों की सेहत बिगाड़ने लगा है। बीते 15 दिन के भीतर तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई है। ऐसे में ठंड से गठिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल में रोजाना 25 से 30 मरीज गठिया से जूझते हुए इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में दो सप्ताह पूर्व अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। तापमान गिरने से बढ़ी ठंड बुजुर्गों के लिए मुसीबत खड़ी करने लगी है। ठंड बढ़ने से बुजुर्ग गठिया, जोड़ों में दर्द, फ्रोजन शोल्डर की समस्या से ग्रसित हो रहे हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक बीते कुछ दिनों से इन बीमारी से जूझते हुए रोजाना 25 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्गों की संख्या अधिक है। चिकित्सकों के मुताबिक, मधुमेह, विटामिन डी, बी-12 और कैल्शियम की कमी के मरीजों में ही यह समस्या गंभीर रूप ले रही है। ऐसे में ठंड में सेहत का विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
बचाव-
मरीज को ठंड से बचाव करना चाहिए और गर्म कपड़े पहनने चाहिए।
ठंडे खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन न करें, घी या तेल के अधिक प्रयोग से बचना जरूरी है।
पौष्टिक आहार और मौसमी फलों का सेवन आवश्यक है।
फिजियोथेरेपिस्ट, डॉ. रवि जोशी ने बताया कि ठंड बढ़ने से गठिया के मरीज बढ़ने लगे हैं। बिना जांच और चिकित्सक की सलाह से किसी भी तरह का इलाज नहीं करना चाहिए। बुजुर्गों में यह दिक्कत अधिक आ रही है। सभी को ठंड के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें