फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी नंबर प्लेट से पहुंचा दी हरियाणा की शराब

Sat, 12 Nov 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
फर्जी नंबर प्लेट से पहुंचा दी हरियाणा की शराब  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुलिस की एसओजी टीम ने हरियाणा से कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लाई जा रही 32 पेटी शराब को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन


शराब के धंधेबाजों ने कार में यूके 07 बीआर 2440 नंबर अंकित कर लिया था। जांच में पाया गया कि यह कार हरियाणा की है। पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु साह के निर्देश पर एसओजी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने अपनी टीम के साथ पिथौरागढ़-टनकपुर रोड में चेकिंग अभियान चलाया। 

धमौड़ के पास इस कार की चेकिंग की गई तो उसमें हरियाणा निर्मित 32 पेटी शराब बरामद हुई। कार में बैठे दिल्ली के सिंघोला नरेला निवासी गौरव खत्री, राकेश खत्री, रोहतक हरियाणा के अशोक कुमार और सोनीपत हरियाणा निवासी सुधीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के अलावा कार में फर्जी नंबर प्लेट के लगाने के जुर्म में धारा 420, 467, 468 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार तथा शराब जब्त कर ली गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें