फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था की आड़ में अतिक्रमण

Sat, 09 May 2015 07:02 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पांडेगांव पुल के पास आस्था की आड़ में कथित तौर पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। इस अतिक्रमण को प्रशासन और पुलिस की टीम ने हटा दिया है। प्रशासन ने पुल के पुनर्निर्माण की तैयारी कर रखी है। इससे पहले ही इस स्थान पर अतिक्रमण होने लगा था।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने बताया कि रामनगर से महंत रमेश दास नाम का एक साधु पिछले कुछ समय से पांडेगांव में रह रहा था। उसने तीन दिन पूर्व ठीक पांडेगांव पुल के पास एक धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य करने कर तैयारी कर रहा था, उसने थोड़ा सा निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया था। पांडेगांव के लोगों ने प्रशासन को सूचना दी कि यदि पुल के पास कोई निर्माण कार्य होता है, तो उससे पुल के पुनर्निर्माण में बाधा होगी। इसके अलावा लोगों ने इस बात पर आपत्ति थी कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने का यह तरीका ठीक नहीं है। शनिवार को दोपहर बाद अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, कोतवाल गणेश सिंह सामंत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य को तत्काल तोड़ दिया।
एसडीएम ने कहा है कि यदि फिर से अतिक्रमण का प्रयास किया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल अतिक्रमणकारी को चेतावनी देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें