फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेकूं दिवस

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेकूं दिवस मनाया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मूर्ख दिवस एक अप्रैल को नरेंद्र मोदी फेंकू दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता फेंकू दिवस मना रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में गांधी चौक पर एकत्र हुए। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री वर्ष 2014 से झूठे सपने दिखाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने कहा था कि सत्ता में आने पर दो करोड़ लोगों को नौकरी मिलेगी। 250 रुपये का गैस सिलिंडर मिलेगा।
डॉलर और रुपये को बराबरी पर लाएंगे लेकिन प्रधानमंत्री इनमें से एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाए हैं। विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट और जिला महासचिव प्रकाश देवली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर वर्ग के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन

इसका जवाब जनता आगामी चुनाव में देगी। इस दौरान रमेश चंद्र पुनेड़ा, काजल बसेड़ा, भूरे मियां, शंकर लाल, मनोज बिष्ट, शिवम पंत, अभिषेक कोहली, रजत विश्वकर्मा, नवीन भंडारी, भुवन जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें