फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की गुटबाजी, हरीश के समर्थन में आए धामी; हरक को दिखाया आईना

Fri, 03 Apr 2026 01:07 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

कांग्रेस में चुनाव से पहले गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आई है जहां हरक सिंह रावत के बयान के बाद हरीश धामी और अन्य नेता हरीश रावत के समर्थन में आए हैं।
विज्ञापन
हरीश धामी, विधायक धारचूला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी फिर से उभरती दिख रही है। कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत के बयान के बाद धारचूला विधायक हरीश धामी खुलकर पूर्व सीएम हरीश रावत के समर्थन में आ गए हैं। धामी का कहना है कि हरक सिंह रावत को ऐसे बयान शोभा नहीं देते हैं।

बता दें कि हरक सिंह ने पूर्व सीएम हरीश रावत को लेकर कहा कि किसी को यह भ्रम नहीं होना चाहिए कि मैं न रहूं तो कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी। इसके बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल भी हरीश रावत के समर्थन में आ गए। उन्होंने हरक सिंह पर पूर्व सीएम की उपेक्षा का आरोप लगाया।

अब विधायक धामी ने लिखा है कि हरक सिंह रावत ने जो बयान दिया है वह निंदनीय है। हरक सिंह रावत वही व्यक्ति हैं जिन्होंने 2016 में कुछ विधायकों को भाजपा में शामिल कर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने का काम किया था। उनकी ओर से ही देवभूमि में दलबदल का महापाप हुआ था। इसके बाद कांग्रेस को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हाईकमान को इस बात को न भूलकर इसका भी संज्ञान लेना चाहिए कि जो एक बार धोखा दे सकता है वह दोबारा भी दे सकता है।

सामूहिक इस्तीफे की पेशकश

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हरीश धामी ने लिखा है कि मैं हरीश रावत के सभी समर्थकों से कहना चाहता हूं कि हम सभी को उनके आत्म सम्मान के लिए सामूहिक इस्तीफा दे देना चाहिए। जहां हमारे नेता वहां हम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें