फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा डाकघरों में शुरू

Sun, 01 Nov 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र (डीएलसी) जमा करने की सुविधा आज से विभिन्न डाकघरों में शुरू हो गई है। डाक विभाग ने पिथौरागढ़ प्रधान डाकघर सहित पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के 37 उप डाकघरों और 365 शाखा डाकघरों में यह सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन

यह पहल सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है। इस सुविधा के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ अन्य विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वे बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के जरिये अपना डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकेंगे। इसके बाद वे इसे अपने संबंधित बैंकों में जमा करवा सकते हैं। इससे पेंशनधारकों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। यह प्रक्रिया अब अधिक सरल और सुविधाजनक होगी।
...............
सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अपील की है कि वे डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने नजदीकी डाकघर में इस सुविधा का लाभ उठाएं। पिथौरागढ़ मंडल के 402 डाक घरों में यह सुविधा उपलब्ध है। -अशोक कुमार पाठक, डाक अधीक्षक, पिथौरागढ़ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें