पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के हड्डी विभाग में उत्तराखंड हेल्थ डेवलपमेंट प्रणाली के माध्यम से तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एमके गुप्ता का कार्यकाल बढ़ गया है। अब वह अप्रैल 2024 तक मरीजों का उपचार करेंगे।
अमर उजाला ने 28 सितंबर के अंक में अब एक विशेषज्ञ पर आ जाएगी हड्डी के ऑपरेशन की जिम्मेदारी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए टी एंड एम सर्विसेज कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने उनका सेवा विस्तार कर दिया है। वर्तमान में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. दीपक चनकन्याल और डॉ. एमके गुप्ता कार्यरत हैं। इसमें उत्तराखंड हेल्थ डेवलपमेंट प्रणाली से विशेषज्ञ डॉ. गुप्ता की तैनाती सितंबर 2021 में हुई थी। 30 सितंबर 2023 को उनका अनुबंध खत्म हो रहा था।जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि सेवा विस्तार बढ़ने से हड्डी उपचार के मरीजों को परेशानी नहीं होगी। संवाद