फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अजय टम्टा को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर खुशी जताई

Sun, 09 Jun 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अजय टम्टा को मोदी मंत्रीमंडल में शामिल होने पर पिथौरागढ़ में खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तीसरी बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचने वाले सांसद अजय टम्टा को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर सीमांत जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी है। पिथौरागढ़ के सिल्थाम तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजय टम्टा के मंत्रिमंडल में शामिल होने से पूरे लोकसभा का विकास हो सकेगा। खुशी मनाने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिला उपाध्यक्ष उमेश महर, वीरेंद्र बोहरा, रघुवीर सिंह, दिनेश कापड़ी, कवींद्र शाह ठुलघरिया, महेश पांडे, सुमन धामी, गिरीश जोशी, अक्षय शाह, सूरज गिरी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें