मुनस्यारी में जोहरा क्लब की ओर से आयोजित मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों को सम्मा
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जोहार क्लब 69वें खेलोत्सव के तहत मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें भावेश, माया और नीरज ने बाजी मारी। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों को सम्मानित किया गया।
शनिवार को मैराथन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह रावत, महेश सिंह धर्मशक्तू, जसवंत सिंह सयाना ने किया। बालक सीनियर वर्ग 20 किमी में भावेश भट्ट ने 55 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीवन सिंह सौन ने 59 मिनट में दौड़ पूरी कर द्वितीय और जितेश कुमार ने 65 मिनट में दौड़ पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका सीनियर 10 किमी मैराथन में माया कुमारी ने 23 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम, मीना कोरंगा ने 25 मिनट में द्वितीय और आरती जोशी ने 31 मिनट में दौड़ पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक जूनियर 10 किमी दौड़ में नीरज बर्निया ने 34 मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम, लवराज सिंह ने 35 मिनट में द्वितीय और पुनीत भंडारी ने 38 मिनट में दौड़ पूरी कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों को सम्मानित किया।