फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद निपटाने पर जताया विधायक का आभार

विज्ञापन
विधायक चंद्रा पंत ने भाटकोट क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विधायक चंद्रा पंत ने भाटकोट क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

बुधवार को भ्रमण के दौरान विधायक चंद्रा पंत ने कहा कि भाटकोट क्षेत्र में भूमि विवाद पर जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए किसी भी प्रकार के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

इस प्रकरण में भूमि विवाद को लेकर जिला प्रशासन के साथ गहन विचार विमर्श किया और भूमि प्रकरण के दस्तावेजों की जांच के निर्देश जारी किए थे। जिला प्रशासन ने दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। इसके बाद भाटकोट क्षेत्रवासियों को भूमि विवाद से निजात मिल गई है। लोगों ने भूमि विवाद का निस्तारण होने पर विधायक चंद्रा पंत का आभार प्रकट किया। इस दौरान लोगों ने विधायक को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें