फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध पोषण योजना का विकल्प तलाशे सरकार

Fri, 30 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री वृद्ध पोषण योजना का सामाजिक बंधनों के चलते शुरुआती दौर में ही फेल होेने के कारण इसका विकल्प तलाशने की मांग की है। ब्लाक अध्यक्ष चांद बोहरा की अध्यक्षता और लालमणि राय के संचालन में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों का कहना था कि मुख्यमंत्री द्वारा वृद्धों की स्थिति को देखते हुए उन्हें सम्मान देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की व्यवस्था की गई है, लेकिन सामाजिक बंधनों के चलते वृद्ध लोग भोजन लेने के लिए तैयार नहीं हैं, जिसके कारण पूरा कार्यक्रम ही ठप पड़ गया है। ग्राम प्रधानों ने टीएचआर की तरह वृद्धों को भी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


बैठक में प्रधानों ने एनआरएचएम के तहत ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के लिए दी जाने वाली 10 हजार रुपए की धनराशि को वार्ड सदस्य और आशा कार्यकत्रियों को देने का विरोध किया है। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत में होने वाले किसी भी कार्यक्रम के लिए जब ग्राम पंचायतों को उत्तरदायी बनाया जाता है तो फिर यह कार्य वार्ड सदस्यों से कराने का कोई तुक नहीं है। बैठक में उपाध्यक्ष महेश बोहरा, एलएम जोशी, संजय भट्ट, शिवराज सिंह, कैलाश राम, सुभाष विश्वकर्मा, संजय फर्त्याल, विनोद ढेक, आनंद राय, शांति देवी, हिना करायत, महेंद्र सिंह, गीता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें