जवानों और उनके परिजनों को आग बुझाने के टिप्स देते फायर यूनिट की टीम । स्रोत : पुलिस विभाग
पिथौरागढ़। पुलिस की फायर यूनिट ने सेना के जवानों को आग से बचाव के तरीके बताए। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दया किशन के नेतृत्व में फायर यूनिट टीम 12 कुमाऊं रेजीमेंट के खेल मैदान पहुंची। टीम ने जवानों और उनके परिजनों को आग से बचाव के तरीके और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जानकारी दी। सेना ने फायर सर्विस के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। संवाद