फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो बजे बाद भी होगी जांच सुविधा

विज्ञापन
Examination facility will be available in the district hospital even after two o'clock
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में अब दो बजे बाद भी विभिन्न जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही बुजुर्ग मरीजों के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर दिगरामुवानी के पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन शुरू किया। बाद में एसडीएम तुषार सैनी और सीएमओ उषा गुंज्याल ने व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा दिलाते हुए अनशन तुड़वाया। मामले में सीएमओ ने अस्पताल के पीएमएस को पत्र लिखकर एक्सरे, रक्त, मूलमूत्र जांच, ईसीजी की आपातकालीन स्थिति में चिकित्सक की सलाह के अनुसार ऑन कॉल भेज संबंधित कर्मचारी को बुलाकर जांचें सुनिश्चित कराने के निर्देेश दिए हैं। साथ ही पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड प्रात: 10 से पांच बजे तक बनाने, सभी आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए अस्पताल में 24 घंटे उपचार की सरल सुविधाएं उपलब्ध कराने, बुजुर्ग मरीजों के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन और जांच सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
पीएमएस डॉ. एचएस खड़ायत ने बताया कि अस्पताल में आपात स्थिति में एक्सरे, खून आदि की जांचें पहले से की जा रही हैं जगदीश कुमार ने जिलाधिकारी के साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी का आभार जताया है।
विज्ञापन

डीडीहाट से रेफर महिला का 108 में सफल प्रसव
पिथौरागढ़। डीडीहाट सीएचसी से रेफर की गई महिला का 108 एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव हुआ। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को कनालीछीना स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।
108 एंबुलेंस के जिला कोआर्डिनेटर परम पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जेठीगांव निवासी टिकेंद्र कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी को प्रसव पीड़ा हुई। लक्ष्मी देवी को 108 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट लाया गया, जहां भर्ती के बाद 11.30 बजे महिला का हीमोग्लोबिन 7.5 बताकर पीड़िता को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीव्र प्रसव वेदना से गुजर रही लक्ष्मी को लेकर 108 एंबुलेंस पिथौरागढ़ को रवाना हुई।
विज्ञापन

कनालीछीना के सतगढ़ के समीप महिला की हालत बिगड़ने लगी। इस पर एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी सोनिया मेहरा ने सहकर्मी विजेंद्र धानिक की सहायता से जंगल में सड़क किनारे एंबुलेंस खड़ी कर प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ्य बालक को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को जांच के लिए कनालीछीना अस्पताल ले जाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें