फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने जौरासी में जलाया चीन का पुतला

विज्ञापन
जौरासी में चीन का पुतला जलाते पूर्व सैनिक। संजू पंत डीडीहाट - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पूर्व सैनिक संगठन ने जौरासी में चीन का पुतला जलाया और चीन के साथ सभी संबंध खत्म करने की मांग भारत सरकार से की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह दुबारा हथियार उठाने को भी तैयार हैं। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विक्रम भाटिया के नेतृत्व में जौरासी क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने चीन सेना का पुतला जलाया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि गलवां घाटी की कायरता भरी हरकत अब सहन नही होगी। भारत सरकार चीन से सभी प्रकार के व्यापारिक रिश्ते खत्म कर दे। वही पूर्व सैनिकों ने नेपाल सरकार को चीन के बहकाये में न आने की अपील की है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि अगर सरकार चाहे तो वह फिर से हथियार के साथ सीमा पर जाने को तैयार है। पुतला दहन करने वालों में मान सिंह, प्रताप सिंह, उम्मेद सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, भीम राम सहित तमाम पूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें