फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन व नेपाल सीमा पर हालात सामान्य, मगर पल पल की स्थिति पर केंद्र सरकार की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लद्दाख के गलवां घाटी में चीन की हिंसक झड़प और नेपाल द्वारा भारतीय जमीन को अपना बताने के बाद से उपजे विवाद से सुरक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण लीपूपास एवं नेपाल सीमा की पल पल की गतिविधि की जानकारी केंद्र सरकार द्वारा ली जा रही है। हालांकि दोनों सीमाओं पर इस समय हालत पूरी तरह सामान्य हैं। चीनी सेना की हरकतों के बाद पिथौरागढ़ जिले से लगने वाली सीमा पर अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही आर्मी के जवान भी तैनात किए गए हैं। लीपूलेख में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा कड़ी चौकसी बरती जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजामों के साथ ही सीमा पर होने वाली गतिविधियों की पल पल की जानकारी भारत सरकार द्वारा मांगी जा रही है। इधर भारत नेपाल सीमा पर भी एसएसबी ने चौकसी कड़ी कर दी है। एसएसबी के आईजी ने भारत नेपाल सीमा का भ्रमण कर सुरक्षा में लगे जवानों का हौसला बढ़ाया। वही नेपाल अपनी सीमा पर तेजी से सड़क निर्माण का कार्य कर रहा है। जौलजीबी के ठीक सामने नेपाल में सड़क निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। नेपाल में चीन के बढ़ते दखल के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी चौकस नजर आ रही हैं। तवाघाट से लीपूलेख तक सड़क बनने के बाद से लीपूपास, नाभीढांग, कालापानी, गूंजी तक पहुंचना सुरक्षा बलों के लिए आसान हो गया है। वर्तमान में चीन सीमा पर शांति है। चीन की ओर से कोई गतिविधि नहीं की जा रही है। वहीं, नेपाल बार्डर पर नेपाली सुरक्षा बलों की तैनाती लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें