फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पूर्व सैनिकों का 59वें दिन भी धरना जारी

Thu, 16 Apr 2026 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिकों का पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में 59वें दिन भी धरना जारी रहा। कलक्ट्रेट के बाहर धरना देते हुए पूर्व सैनिकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन हर मंच में सैनिकों के हितों की बात करता है। सीमांत जिले से पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने का निर्णय लेकर प्रदेश के पूर्व सैनिकों के हितों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि अब वे सरकार की बातों में नहीं आएंगे। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो सरकार को इसकी कीमत चुकानी होगी। धरना देने वालों में आनंद सिंह, नवीन गुरुरानी, राजेंद्र जोरा, श्याम विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें