पिथौरागढ़। नैनी सैनी में वेटरन सिग्नल्स वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। बैठक में संगठन को जिला से राज्य स्तर तक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल जेएस जंतवाल ने कहा कि यह मंच हमारे निरंतर सेवा भाव, आत्मगौरव और उत्तरदायित्व की अभिव्यक्ति है। एक सिपाही कभी रिटायर नहीं होता है और यह संगठन उसी अथक समर्पण का प्रतीक है।
वक्ताओं ने कहा कि बैठक का उद्देश्य सिग्नल्स कोर से सेवानिवृत्त उत्तराखंड के सैनिकों को एक सशक्त मंच पर संगठित कर आपसी सहयोग, रेजीमेंटल भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करना है। इस दौरान सभी पूर्व सैनिकों ने संगठन को जिले से लेकर राज्य स्तर तक सुदृढ़ और मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में ऑनरेरी कैप्टन मोहन भट्ट, महेश भट्ट, आरके जोशी, केसी जोशी सहित लगभग 20 पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद